बाड़मेर में प्लॉट की चारदीवारी करवाने के दौरान सीनियर वेटरनरी डॉक्टर की करंट लगने से मौत हो गई। वे रोड़ी का ट्रक खाली करवा रहे थे। इसी दौरान उनका हाथ प्लॉट के ऊपर झूल रहे बिजली के तारों से टच हो गया। वे बेसुध होकर गिर पड़े। लोग उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डेढ़ महीने पहले ही उनका प्रमोशन हुआ था। मामला रीको थाना इलाके के बलदेव नगर का मंगलवार सुबह 9 बजे का है। हेड कांस्टेबल गोमा राम ने बताया- चतराराम (48) पुत्र खेमाराम निवासी भोजासर बायतु हाल राम नगर बाड़मेर की मौत हुई है। वे रोड़ी से भरे ट्रक के ऊपर चढ़कर देख रहे थे। इसी दौरान बिजली के तार के संपर्क में आ गए। सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची। डेढ़ महीने पहले हुआ था प्रमोशन परिजनों के अनुसार डॉक्टर चतराराम का प्रमोशन डेढ़ महीने पहले हुआ था। फिलहाल शिवकर वेटरनरी हॉस्पिटल में पोस्टेड थे। डॉक्टर के एक बेटी और एक बेटा है। …. ये खबर भी पढ़ें… हाईटेंशन लाइन का तार टूटा, बाइक सवार 2 जिंदा जले:आग लगने से बाइक भी जल गई; ग्रामीण बोले- हादसे के लिए AEN-JEN जिम्मेदार अलवर जिले में 1 जून को सड़क पर गिरे हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आने से 2 व्यक्ति जिंदा जल गए थे। बाइक सवार दोनों व्यक्तियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला था। उनकी बाइक भी जलकर खाक हो गई थी। लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराई और पुलिस को सूचना दी। पढ़े पूरी खबर…