Tata Hotels sustainability initiatives: टाटा समूह का एक होटल अपनी खुद की बिजली और पानी बनाकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा योगदान दे रहा है। दिल्ली स्थित ताज सूरजकुंड रिजॉर्ट एंड स्पा ने हाल ही में 50 kWp का सोलर पावर प्लांट शुरू किया है। इस प्लांट से सालाना लगभग 73,000 kWh ग्रीन एनर्जी उत्पन्न होने होने की उम्मीद है। होटल मैनेजमेंट का कहना है कि यह शुरुआत हमारे कार्बन फुटप्रिंट को कम करने और साथ ही लॉन्ग टर्म एनर्जी एफिशिएंसी को मजबूत करने की दिशा में एक सार्थक कदम है। यह प्लांट अपने पूरे जीवनकाल में करीब 18.25 लाख kWh रिन्यूएबल एनर्जी जनरेट करेगा।
