Anil Agarwal childhood struggle: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल उन कारोबारियों में शामिल हैं, जिन्होंने शून्य से शिखर का सफर तय किया है। एक जमाना था जब अनिल अग्रवाल के पास दोस्तों को चाय पिलाने के लिए कप तक नहीं थे। सोफा उनके लिए एक लग्जरी आइटम था, जिसे घर लाने के लिए उन्हें पिता से लाखों बार मिन्नतें करनी पड़ी थीं। आज वह अरबपति हैं और कारोबारी दुनिया में उनका एक अलग स्थान है। सफलता की ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी अग्रवाल ने अपनी जड़ों को नहीं छोड़ा है। उनकी सादगी सभी को प्रभावित करती है।