कपूरथला सीआईए स्टाफ ने आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 190 ग्राम हेरोइन और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उसके खिलाफ थाना सिटी में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुंदर नगर निवासी दिलबाग सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के रूप में हुई है। सीआईए इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि एएसआई सुखचैन सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ खरबूजा मंडी के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक बिना नंबर की बाइक पर आ रहे युवक को संदिग्ध गतिविधियों के कारण रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 190 ग्राम हेरोइन मिली। आरोपी को कोर्ट से एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। उससे नशा आपूर्ति नेटवर्क के बारे में पूछताछ की जाएगी, जिससे कई अहम खुलासे होने की संभावना है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
