कपूरथला में दातर दिखाकर मोबाइल छीनने वाले एक आरोपी को पीड़ित और उसके मजदूरों ने पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी को साइंस सिटी पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लूटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त कर ली है। भागते समय आरोपी की बाइक फिसलने से वह घायल भी हो गया था। आरोपी के खिलाफ पहले से 7 केस दर्ज हैं। गांव औजला में हुई घटना, दातर के बल पर छीन लिया मोबाइल शिकायतकर्ता सरबजीत सिंह निवासी गांव कोट गोबिंदपुर ने बताया कि गुरुवार दोपहर उनका नौकर मुनीष कुमार गांव कोट गोबिंदपुर से डेरे की ओर जा रहा था तभी गांव औजला की तरफ से आए एक बाइक सवार ने मुनीष की बाइक के आगे बाइक लगाकर दातर के बल पर उसका मोबाइल छीन लिया और फरार हो गया।सरबजीत सिंह ने अपने मजदूरों की मदद से आरोपी का पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लवप्रीत सिंह उर्फ लवली, निवासी गांव अहमदपुर बताया। लूटा हुआ मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल दातर और बाइक जब्त उसने यह भी खुलासा किया कि वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था। पीड़ित ने आरोपी को साइंस सिटी चौकी इंचार्ज एएसआई लखबीर सिंह के हवाले कर दिया। एएसआई लखबीर सिंह ने पुष्टि की कि पुलिस ने आरोपी से लूटा हुआ मोबाइल, वारदात में इस्तेमाल दातर और बाइक जब्त कर ली है। आरोपी को आज अदालत में पेश किया जाएगा।