लुधियाना के एक युवक का कनाडा में बसने का सपना उसकी पत्नी के धोखे के कारण चकनाचूर हो गया। पत्नी ने न केवल उससे 75 लाख रुपये ठग लिए, बल्कि कनाडा में जाकर अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी। पीड़ित युवक के पिता ने अपनी बहू और उसके माता-पिता सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। शिकायत के अनुसार, लड़के के पिता ने अपनी बहू को पहले पढ़ाई के लिए कनाडा भेजा और उसका सारा खर्च उठाया। पढ़ाई पूरी होने के बाद बहू ने अपने पति को बुलाने के बजाए वहां अपने बॉयफ्रेंड के साथ रहने लगी। उसने पति से रिश्ता भी तोड़ लिया। यह जानकारी जब मिली तो परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी के धोखे की कहानी जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का मामला थाना सदर रायकोट के अधीन चौकी लोहटबद्दी के इंचार्ज गुरसेवक सिंह ने बताया कि जांच मे यह साबित हुआ कि आरोपी परिवार ने शादी और कनाडा भेजने के नाम पर पीड़ित परिवार से धोखाधड़ी की है। इसके बाद जश्नजोत कौर, उसके पिता गुरचरण सिंह और मां रछपाल कौर निवासी गांव बडूदी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।