बाड़मेर के शिव थाना क्षेत्र के मौखाब गांव में शनिवार को एक विंड एनर्जी कंपनी के अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ चुका है। इस घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी डीएसपी रमेश शर्मा ने बताया- ​स्टर्लिंग विल्सन विंड कंपनी के धर्मेंद्र मीणा ने शिव थाने में रिपोर्ट दी। जिसकी जांच करने के लिए आए हैं। किसानों का आरोप है कि मौखाब गांव के एक खेत में पवन चक्की (विंड मिल) लगाने का काम किया जा रहा था। हमने इसका विरोध किया, कर्मचारी हमारी मर्जी के खिलाफ ये विंड मिल लगा रहे थे। वहीं कंपनी के अधिकारियों की शिकायत पर शिव थाना पुलिस ने खेत के मालिक श्रवण सिंह और भंवराराम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ​SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई ​पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मारपीट के साथ-साथ SC/ST एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। क्योंकि मामला अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम से जुड़ा है, इसलिए इसकी जांच उच्च अधिकारियों को सौंपी गई है। ​मौके पर पहुंची पुलिस टीम ​रविवार को मामले की गहन जांच के लिए पुलिस की टीम गांव पहुंची। जांच का नेतृत्व सीओ (CO) रमेश कुमार शर्मा कर रहे हैं। इनके साथ शिव थाना इंचार्ज सत्य प्रकाश पुलिस टीम ने घटनास्थल का ‘मौका मुआयना’ किया और वहां मौजूद साक्ष्यों को एकत्रित किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों और कंपनी के मौजूद स्टाफ से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली है। पढ़ें विवाद से जुड़ी ये खबर… किसानों ने अफसरों के जड़े थप्पड़:सेफ्टी हेलमेट फेंका, जान बचाकर स्कॉर्पियो में भागे; किसान बोला- बिना परमिशन लगाने आए थे बाड़मेर में खेत में पवन चक्की(विंड मिल) लगाने के विरोध में किसान ने खुद पर पेट्रोल डालकर सुसाइड का प्रयास किया। (पढ़ें पूरी खबर)