Bharat Taxi: मेट्रो सिटीज के लोगों के लिए उबर, ओला और रैपिडो लाइफ का अहम हिस्सा बन चुकी हैं। जब भी कहीं जाना हो, तो ऐप से कैब बुक कर ली। ज्यादातर मामलों में ये सर्विस प्रोवाइडर्स भरोसेमंद साबित होते हैं। लेकिन हर बार नहीं। कभी कैब की गंदगी, कभी बढ़ी हुई कीमतें तो कभी राइड कैंसिल हो जाना, ऐसी दिक्कतें आती रहती हैं। लेकिन अब कैब सर्विस यूज करने वालों के लिए गुड न्यूज है। 1 जनवरी, 2026 से भारत टैक्सी लॉन्च होने जा रही है। दावा किया जा रहा है कि इसमें ग्राहकों को कोई परेशानी नहीं आएगी। आइए जानते हैं कि इसका कैसा बिजनेस मॉडल है।
