जयपुर | ओला इलेक्ट्रिक ने हाइपर सर्विस सेंटर की शुरुआत की है। इनके माध्यम से ग्राहकों को एक ही दिन में सर्विस की गारंटी दी जाएगी। इस पहल के तहत ओला के मौजूदा सर्विस सेंटर्स को भी हाइपर सर्विस सेंटर में बदला जाएगा। इसका उद्देश्य व्हीकल की सर्विस को आसान और तेज बनाना है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि इन सेंटरों में ग्राहकों को रियल टाइम डिजिटल जानकारी मिलेगी।
