जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी ने कहा कि राजस्थान सरकार ओरण और गोचर को लेकर अति संवेदनशील है। इससे जुड़ी हर समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा, जिसमें ओरण क्षेत्र को लेकर आंदोलन कर रहे प्रतिनिधि भी शामिल होंगे। ओरण-गोचर भूमियों को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में विधायक छोटूसिंह भाटी ने पत्रकार वार्ता में यह बात कही। प्रदेश मंत्री आईदानसिंह भाटी व जिलाध्यक्ष दलपत हिंगड़ा ने भी पत्रकारों से बातचीत की।