फाजिल्का के अरनीवाला में पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार, गैंगस्टर पर वार” अभियान के तहत बुधवार को कार्रवाई की गई। बता दे कि इस अभियान के तहत पुलिस द्वारा गैंगस्टर, नशा तस्करों व समाज विरोधी तत्वों के खिलाफ बड़े स्तर पर ऑपरेशन कासों चलाया गया है। अभियान की अध्यक्षता आईजी गौतम चीमा ने की। कई संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर छापामारी की गई और गैरकानूनी गतिविधियों पर नकेल डालने का प्रयास किया जा रहा है। आईजी ने कहा कि गैर कानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान 100 से अधिक जवानों ने सर्च अभियान में कई घरों की तलाशी ली। 1 साल में 1 हजार से अधिक एफआइआर, 1500 आरोपी किए गिरफ्तार आईजी गौतम चीमा ने बताया कि आज विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। संदिग्ध लोगों के ठिकानों पर छापामारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जब सर्च ऑपरेशन चलता है तो पुलिस के पास कई सूचनाएं आती धैं। उन्होंने कहा कि ये अभियान तब तक चलेगा जब तक मुकम्मल कामयाबी हासिल नहीं होती। आईजी चीमा ने बताया कि एक वर्ष के भीतर फाजिल्का पुलिस ने 1 हजार से अधिक एफआईआर और करीब 1500 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है।
हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों पर भी कसा शिकंजा हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थ पकड़े जा चुके है। आईजी चीमा ने कहा कि जिन लोगों पर काफी मुकदमे दर्ज है उन पर भी कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाती है। उक्त लोग जो पहले से हो कई मुकदमों में नामजद है उन लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही का प्रयास किया जा रहा है ।