Hanumangarh News: हनुमानगढ़ में लग रही एशिया की सबसे बड़ी एथेनॉल फैक्ट्री बंद करने की छिड़ी जंग के बीच बुधवार को जंक्शन मंडी परिसर में किसानों की महापंचायत की घोषणा की गई है। इसे देखते हुए विरोध का मंच तैयार हो गया है। विभिन्न संगठनों के किसान नेता हनुमानगढ़ पहुंचने लगे हैं। किसान नेताओं ने प्रशासन को चेताया है कि जब तक एथेनॉल फैक्ट्री बंद करने का स्थाई आदेश जारी नहीं होता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
