जयपुर में जलमहल पर भारतीय वायुसेना की ओर से एयर शो हो रहा है। सूर्यकिरण एरोबेटिक्स टीम के 9 हॉक 132 विमान और सारंग हेलिकॉप्टर डिस्प्ले टीम के 5 ध्रुव (हेलिकॉप्टर) करीब एक घंटे तक आसमान में अलग-अलग फॉर्मेशन बनाएंगे। सभी विमान और हेलिकॉप्टर 100 फीट से लेकर 1000 फीट तक की ऊंचाई पर करतब दिखाएंगे। सूर्यकिरण टीम के विंग कमांडर राजेश काजला ने कहा- आज जयपुर में मेरा आखिरी शो है। यह मेरे लिए व्यक्तिगत खुशी की बात है। शो में हम एक हिडन स्प्रिट लूप बनाते हैं, जो मेरा पसंदीदा है। शहरवासियों को संदेश देते हुए उन्होंने कहा- आसमान में मुझे ढूंढ कर दिखाओ। इससे पहले 20 फरवरी को भी एयर शो का आयोजन किया गया था। देखिए, एयर शो की PHOTOS… … पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…