जोमैटो और ब्लिंकिट की पैरेंट कंपनी इटरनल (Eternal) के फाउंडर दीपिंदर गोयल ने कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) पद से इस्तीफा दे दिया है। एक स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग से यह जानकारी सामने आई है। कंपनी ने ब्लिंकिट के फाउंडर और सीईओ अलबिंदर ढिंडसा को गोयल का उत्तराधिकारी नियुक्त किया है। यह बदलाव 1 फरवरी से प्रभावी होगा। गोयल अब इटरनल में वाइस-चेयरमैन की भूमिका निभाएंगे और कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में बने रहेंगे।
