कोटा| एससी एसटी कर्मचारी अधिकारी संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण बेटियों को लेकर दिए गए विवादास्पद बयान पर ब्राह्मण कल्याण परिषद ने आक्रोश जताया है। संयोजक अनिल तिवारी ने बताया कि एमपी के सीएम मोहनलाल यादव, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को ज्ञापन भेज संतोष वर्मा की सिविल सेवा समाप्त करने व मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। यदि सरकार ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो ब्राह्मण समाज आंदोलन करेगा। संभागीय अध्यक्ष ब्रजराज गौतम, शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, महिला अध्यक्ष डॉक्टर शीला तिवारी, संभागीय युवा अध्यक्ष लोकेश शर्मा, कोटा शहर युवा अध्यक्ष सुनील गौतम, दक्षिण अध्यक्ष दिलीप आदित्य, लाडपुरा अध्यक्ष लोकेश गौतम अरुण भार्गव, अनिल शर्मा, राकेश शर्मा, विवेक भारद्वाज, मनोज शर्मा, गोपाल शर्मा, अजय शर्मा, अंशुल तिवारी, विनीत वाजपेयी, रुद्रेश भारद्वाज ने भी निंदा की है। गंदी मानसिकता वालों का इलाज जरूरी : विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा ने कहा कि बेटियों के बारे में ऐसी घटिया सोच निश्चित रूप से किसी जाति या समाज की नहीं हो सकती। ये संतोष वर्मा जैसे गंदी मानसिकता वाले बीमार लोगों के विचार है। इनका समुचित उपचार करवाया जाना चाहिए। हम कानूनी तौर पर इलाज करेंगे। विप्र फाउंडेशन सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ करने हेतु कृत-संकल्पित है, सदा रहेगा। उम्मीद है अजाक्स संगठन इसे प्रांतीय अध्यक्ष पद से बर्खास्त कर इसके ख़िलाफ छवि बिगाड़ने का मुकदमा दर्ज करवा चुकी होगी। सामाजिक सौहार्द को अक्षुण्ण रखने का दायित्व सभी पक्ष निभायेंगे तभी वास्तविक रूप में समरसता स्थापित होगी।