अगर आप खुद को बहुत अनलकी मानते हैं क्योंकि शेयर बाजार में आप अक्सर नुकसान उठाते हैं, तो आपको रॉनल्ड वेन की कहानी सुननी चाहिए, तब आपको पता चलेगा कि आप की बदकिस्मती वेन के सामने कुछ भी नहीं है. आपने शायद ही वेन का नाम सुना हो, लेकिन जब इनके बारे में जानेंगे तो हैरान हो जाएंगे. आईफोन बनाने वाली कंपनी एप्पल के तीन को-फाउंडर हुआ करते थे, स्टीव जॉब्स, स्टीव वॉजनियाक और रॉनल्ड वेन. एप्पल को लिस्ट हुए 45 साल हो चुके हैं और अब ये 4 लाख करोड़ डॉलर की कंपनी बन चुकी है.
