जालंधर| पीएपी कैंपस में स्थित पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में सात दिनों का एनएसएस शिविर आयोजित किया गया, जिसमें शिक्षकों सहित 62 स्वयंसेवकों ने पंजीकरण करवाया। शिविर का उद्घाटन स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत स्लोगन राइटिंग और पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विषय पर एक विशेष सत्र भी आयोजित किया गया। प्रिंसिपल ने स्वयंसेवकों को निष्ठा, जिम्मेदारी और समाज कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता के साथ शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर ट्रैफिक एजुकेशन सेल से एएसआई शमशेर सिंह ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की और स्वयंसेवकों को आपदा की स्थिति में तैयारियों और सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
