अजमेर विकास प्राधिकरण (ADA) की ओर से माखूपुरा में लॉन्च की गई श्यामाप्रसाद मुखर्जी नगर आवासीय योजना में लॉटरी से भूखण्डों का आवंटन 31 जनवरी को होगा। जवाहर रंगमंच में शाम 3 बजे आमजन की उपस्थिति में सार्वजनिक रूप से एन.आई.सी के जरिए किया जाएगा। आर्थिक रूप से कमजोर आय (ईडब्ल्यूएस) वर्ग एवं अल्प आय (एलआईजी) वर्ग के लिए एडीए को दोनों वर्गों के लिए 220 भूखण्डों कुल 3952 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के 132 भूखण्डों के लिए 2819 तथा (एलआईजी) वर्ग के 70 भूखण्डों के लिए 1133 आवेदन प्राप्त हुए हैं। बता दें कि अजमेर नसीराबाद रोड पर ग्राम माखूपुरा में लॉन्च की गई इस योजना की आवासीय आरक्षित दर 14700 रुपए प्रति वर्गमीटर है। इसमें आर्थिक रूप से कमजोर (ईडब्ल्यूएस) वर्ग के लिए आरक्षित दर की 50 प्रतिशत राशि 7350 रुपए प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई। इस वर्ग को 45 वर्ग मीटर तक के आवासीय भूखण्ड की अधिकतम कीमत लगभग 3,30,750 रुपए चुकानी होगी। इसी कड़ी में अल्प आय (एलआईजी) वर्ग के लिए आरक्षित दर की 80 प्रतिशत राशि 11760 रुपए प्रति वर्गमीटर निर्धारित की गई है। इस वर्ग को 45 वर्ग मीटर से 75 वर्ग मीटर तक के आवासीय भूखण्ड की अधिकतम कीमत लगभग 8,82,000 रुपए चुकानी होगी। इनके लिए हुआ योजना में आरक्षण योजना में राज्य सरकार के प्रावधान के अनुसार केन्द्र एवं राज्य सरकार के कार्मिकों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अधिस्वीकृत पत्रकार, ट्रांसजेण्डर, रक्षा कार्मिकों, दिव्यांगजन, भूमिहीन एकल महिला एवं सामान्य वर्ग के आवदेकों के लिए आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। ……… पढें ये खबर भी… भाजपा विधायक बोलीं- पूरा सिस्टम जंग खा गया है:विधानसभा स्पीकर और मंत्री बात करने लगे तो कहा- हम चले जाते हैं, आप बातचीत कर लो अजमेर में भाजपा विधायक अनिता भदेल ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी और यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के सामने कहा- पूरा सिस्टम जंग खा गया है। सरकारी विभागों में धक्का मारे बिना कोई काम नहीं होता है। इसके लिए नेता को हर स्तर पर जूझना पड़ता है। भदेल के संबोधन के बीच विधानसभा अध्यक्ष और मंत्री बात करने लगे तो भदेल ने कहा- देवनानी जी आप तो बात कर लेंगे, मंत्री जी आपके पास आ जाएंगे, लेकिन मंत्री महोदय हमारी कभी-कभी सुनते हैं। या तो हम चले जाते हैं, आप ही बात कर लो। पूरी खबर पढे़ं