कार में सवार होकर जा रहे मां और बेटे पर पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। साथ ही कार में तोड़-फोड़ कर दी। इससे मां- बेटे को चोटें भी आई है। घटना बाड़मेर शहर के आचार्यों का वास में आज रात करीब साढ़े 8 बजे की है। सूचना पर एएसपी, डीएसपी मय तीन थानों का पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। वहीं आरएससी के जवान भी तैनात किए गए। दो समुदाय के बीच में तनाव नहीं बढ़े, इसको देखते हुए अतिरिक्त जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया। वहीं, पुलिस ने दो-तीन युवकों को डिटेन किया गया। फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। आरोपियों ने बेटे पर हमला किया, शादी से नाराज थे
पीड़िता संतोष देवी ने बताया- मंजू, गुलाम, अलीसर समेत 7-8 जनें आए और कार में बैठने के दौरान बेटे सवाई पर हमला कर दिया। सवाई और उनकी बेटी रजिया दोनों ने शादी की, फिर रजिया से राधिका बन गई थी। दोनों ने साथ में जाकर शादी की थी। इसके बाद उसने अपने परिवार के पक्ष में बयान दे दिया। इसके बाद दोनों अपने-अपने घर पर है। अब सवाई पर मुकदमा कर रहे हैं। धमकियां दे रहे है कि सवाई को मारेंगे। सवाई 3 दिन बाद घर पर आया था। लाठी-डंडे से हमला किया था। इधर, पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को पुलिस गाड़ी से खींचकर थाने लेकर गए। वहीं मौके पर जमा भीड़ को हटाया गया। पुलिस ने घरों में से संदिग्धों को डिटेन किया गया है। फिलहाल मौके पर शांति है। बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात है। एएसपी नीतेश आर्य ने बताया- एक पक्ष की कार खड़ी थी, दूसरे पक्ष के लोगों ने उसमें तोड़फोड़ की है। इनकी ओर से रिपोर्ट ली जा रही है। मौके पर पूर्णतया शांति है। यहां पर डीएसपी समेत अधिकारी मय जवान मौजूद है। इनके बीच में दुबारा विवाद है। इसमें अब जांच कर रहे है। दो-तीन युवकों को डिटेन किया है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है। कार तोड़फोड़ की गहनता से जांच की जा रही है। घायल होने की हमारे पास कोई सूचना नहीं है।