भीलवाड़ा | जिले में सुबह व शाम के समय सर्दी का असर दिख रहा है। शाम ढलने के साथ सर्दी का अहसास हो रहा है। पिछले एम सप्ताह का पारा 8 डिग्री पर ही बना हुआ है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में 20 डिग्री अंतर के चलते मौसमी बीमारी का प्रकोप भी बढ़ रहा है। अस्पताल में सर्दी, जुकाम, खांसी बुखार के मरीजों की भीड़ लग रही है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 28.03 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.02 डिग्री रहा, जबकि बुधवार को अधिकतम 28.06 और न्यूनतम 8.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार दिसंबर के दूसरे पखवाड़े से न्यूनतम तापमान के साथ अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
