देश में तीन नई एयरलाइंस शुरू होने जा रही हैं. केंद्रीय विमानन मंत्रालय ने जिन तीन एयरलाइंस को मंजूरी दी है उनमें अल-हिंद एयर, शंख एयर और फ्लाईएक्सप्रेस शामिल है. एविएशन बहुत चुनौतियों से भरा काम है. देश में मौजूदा एयरलाइंस जिसमें इंडिगो सबसे बड़ा प्लेयर है, उसको छोड़कर बाकी सारी एयरलाइंस वित्तीय संकटों से जूझ रही हैं. ऐसे में इन तीन कंपनियों का मार्केट में कदम रखना देश की एविएशन इंडस्ट्री के लिए भी अच्छा है और हवाई यात्रियों के लिए भी.
