राजस्थान में नवजात बच्चों को छोड़ने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। शुक्रवार को भीलवाड़ा में सड़क के पास कंटीली झाड़ियों में परिजन कुछ घंटे पहले जन्मा नवजात फेंक गए। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्चे की रोने की आवाज सुनी तो सड़क और बगीचे के बीच बनी खाई में कंटीली झाड़ियों में एक कपड़े में लिपटा नवजात रो रहा था। ग्रामीणों ने उसे गोद में उठाया और अपने गांव भोजपुरा ले गए। पुलिस और एम्बुलेंस को भी सूचना दी गई। फिलहाल शिशु का जिला हॉस्पिटल में इलाज जारी है। घटना गुलाबपुरा थाना क्षेत्र के भोजपुर और दौलतगढ़ गांव के बीच लगे एक निजी नींबू के बगीचे में सुबह करीब 9 बजे की है। प्रारंभिक जानकारी के रूप में बच्चे का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ था। फिलहाल बच्चे को मेडिकल टीम ने ऑब्जर्वेशन में रखा है। पहले देखिए… घटना से जुड़ी तस्वीरें कंटीली झाड़ियों के बीच पड़ा था बच्चा
गुलाबपुरा थाने के एएसआई महावीर सिंह ने बताया- भोजपुर और दौलतगढ़ गांव के बीच एक नींबू का बगीचा है। सड़क और नींबू के बगीचे के बीच खाई और कंटीली झाड़ियों है। इन्हीं झाड़ियों में सुबह करीब 9 बजे सड़क से गुजर रहे ग्रामीणों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी। ग्रामीणों ने बच्चे को संभाला और पुलिस व एम्बुलेंस को सूचना दी। बच्चे के शरीर पर लंगोट ही बंधा था, जिसे अलसुबह सड़क से झाड़ियों के बीच फेंका गया था। सूचना पर थाना पुलिस और एम्बुलेंस भोजपुरा गांव पहुंची, जहां से बच्चे को गुलाबपुरा हॉस्पिटल ले जाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर के लिए महात्मा गांधी जिला हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्चे को शिशु वार्ड(NICU) में भर्ती किया गया है। पुलिस परिजनों की तलाश में जुटी
ग्रामीणों क कहना है- बच्चे का जन्म कुछ घंटे पहले ही हुआ था, जिसे परिजन बगीचे में नींबू के कंटीली झाड़ियों के बीच फेंक गए। एएसआई महावीर सिंह ने बताया- मामला दर्ज कर परिजनों की तलाश शुरू कर दी है। ये खबर भी पढ़िए… 1 दिन के बच्चे को कचरे में फेंका:भूख से बिलख रहा था, महिला ने रोने की आवाज सुनी तो बाहर निकाला बीकानेर में 1 दिन के बच्चे को डस्टबिन में फेंक दिया। बच्चे के बिलखने की आवाज सुनकर वहां से गुजर रही महिला उसके पास पहुंची। बच्चे को देख महिला चौंक गई। पूरी खबर पढ़िए