Ratan Tata Birthday Special: कल (28 दिसंबर) रतन टाटा का जन्मदिन है। टाटा पिछले साल दुनिया से रुखसत हुए थे। वह अपने पीछे विचारधारा की ऐसी विरासत छोड़ गए हैं, जो कभी खत्म नहीं होगी। रतन टाटा ने कई कंपनियों में निवेश किया, वो भी तब जब दूसरे उनमें पैसा लगाने से कतरा रहे थे। देश के स्टार्टअप ईको-सिस्टम को आकार देने में रतन टाटा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टाटा के निवेश वाले कई स्टार्टअप यूनिकॉर्न बन चुके हैं।
