सवाईमाधोपुर| खंडार में विगत कई सालों से बालेर रोड स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पास के नाले की सफाई नहीं हुई है। कचरे से अटा होने के चलते गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। लोगों का कहना है कि कुछ प्रभावशाली लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर नाले को बंद कर दिया है, जिससे नाले का पानी आगे नहीं जा रहा है और गंदा पानी एक ही स्थान पर जमा है। नाले में गंदगी जमा होने की वजह से बदबू से लोग परेशान हैं और मच्छर पैदा होने के कारण बीमारी बढ़ने का अंदेशा है। लोगों ने नाले की सफाई की मांग की है। -धर्मराज महावर, खंडार
