बारां शहर के अस्पताल रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में महाराजा अग्रसेन अधिकारी कर्मचारी समिति ने होली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आए अधिकारी-कर्मचारियों ने सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया और समाज के उत्थान तथा संगठन की मजबूती का संकल्प दोहराया। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता आनंद गर्ग, कार्यक्रम अध्यक्ष बृजमोहन गोयल, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र गुप्ता (अध्यक्ष, अग्रवाल समाज बारां), अशोक बंसल (पूर्व अध्यक्ष) और सतीश गोयल (महामंत्री) ने किया। उन्होंने मां सरस्वती, कुलदेवी माता लक्ष्मी और महाराजा अग्रसेन की प्रतिमाओं के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण किया। म्यूजिकल चेयर में एडवोकेट वर्ग जीता
समिति के मंत्री वीरेंद्र गोयल के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों को पृथ्वी, आकाश, अग्नि, नाग और ब्रह्मोस नामक पांच समूहों में विभाजित किया गया। सर्वप्रथम दलों के बीच म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता हुई, जिसमें एडवोकेट वर्ग विजयी रहा। कार्यक्रम में मनोज गोयल ने मुकेश के गाने गाकर माहौल को संगीतमय बना दिया। इसके बाद पुरुष, महिला और बच्चों के दो-दो दल बनाकर रस्साकशी करवाई गई। भारत माता और मां दुर्गा के जयकारों के बीच सभी प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया। दूसरे सत्र में तंबोला गेम का आयोजन किया गया, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए। संगठित रहकर काम करने की अपील
मुख्य अतिथि आनंद गर्ग ने अपने संबोधन में कहा कि अग्रवाल समाज हर क्षेत्र में अग्रणी रहा है और देश के विकास में इसका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने जोर दिया कि समाज की प्रतिभा को पूरी दुनिया मानती है और यह हमारा उत्तरदायित्व है कि हम संगठित रहकर समाज के साथ-साथ अन्य वर्गों के उत्थान के लिए भी कार्य करें। अध्यक्ष बृजमोहन गोयल ने कहा कि परस्पर सहयोग और प्रेम भाव ही किसी भी संगठन की सफलता की कुंजी है। विशिष्ट अतिथियों ने भी समिति के कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर समिति ने अपनी आगामी कार्य योजना की भी जानकारी दी। संगठन ने निर्णय लिया है कि समाज के गरीब और प्रतिभावान बच्चों को चिह्नित कर उन्हें शिक्षा व अन्य आवश्यक क्षेत्रों में सहयोग प्रदान किया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों का चयन कर सहायता प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। इनका रहा विशेष सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक संजय गर्ग, संरक्षक मंडल से डॉ. इंद्र नारायण, बाबूलाल गोयल, द्वारकालाल बंसल, सुनील गुप्ता, राजकुमार बंसल, दीपेश बंसल, मधुरिमा अग्रवाल, सविता गर्ग सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा।
