टीवी सीरियल नागिन की निर्माता एकता कपूर ने रणथंभौर में टाइगर सफारी की। सीरियल की अच्छी टीआरपी से उत्साहित एकता रिलैक्स नजर आईं। वे अपने दोस्तों और परिचितों के साथ गुरुवार को सवाई माधोपुर के होटल नाहरगढ़ पहुंचीं थी। शुक्रवार शाम उन्होंने खुली जिप्सी में जोन नंबर 4 में सफारी की। इस दौरान टाइग्रेस रिद्धी और उसके शावकों को देख वे काफी रोमांचित हुई और अपने मोबाइल कैमरा में फोटो और वीडियो लिए। सवाई माधोपुर के रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी करने वाले सेलिब्रिटीज की फेहरिस्त में एकता कपूर का नाम भी जुड़ गया है। जोन-4 में की टाइगर सफारी मशहूर एक्टर जितेंद्र की बेटी और बालाजी टेलीफिल्म्स की डायरेक्टर एकता कपूर गुरुवार शाम रणथंभौर पहुंचीं थीं। वे सीधे पांच सितारा होटल नाहरगढ़ पहुंचीं। शुक्रवार शाम वे अपने साथियों के साथ कार से रणथंभौर टाइगर रिजर्व पहुंचीं और यहां से खुली जिप्सी में रणथंभौर के जोन नंबर 4 में टाइगर सफारी की। इस रूट पर उन्हें बाघिन रिद्धि और उसके शावकों का दीदार हुआ। उन्होंने अपने मोबाइल कैमरे में टाइगर्स को क्लिक किया। बाघिन और उसके शावकों को अठखेलियां करते देख एकता कपूर काफी खुश नजर आईं। सफारी के दौरान उन्होंने रणथंभौर टाइगर रिजर्व के प्राकृतिक सुंदरता को भी निहारा और इसकी जमकर तारीफ की। एकता कपूर हाल ही अपना नया सीरियल नागिन लेकर आई हैं। इससे पहले बालाजी टेलीफिल्म्स के जरिए वे क्योंकि सास भी कभी बहू थी जैसे सुपरहिट सीरियल बना चुकी हैं। उनके भाई तुषार कपूर भी एक्टर हैं। ये खबर भी पढ़ें बाघ ने बगुले को 5 मिनट मुंह में दबोचे रखा,VIDEO:पंजे से उठाकर पकड़ा, थोड़ी देर तक खेलता रहा; फिर जिंदा छोड़ दिया
सवाई माधोपुर के रणथम्भौर में एक फिर बाघ की अठखेलियों को देखकर हर टूरिस्ट हैरान हो गया। बाघ बगुले को मुंह में लेकर घूम रहा था। टूरिस्टों को लगा बाघ ने शिकार किया है। तभी टाइगर ने बगुले को छोड़ दिया। देखते ही देखते बगुला उड़ गया। (पढ़ें पूरी खबर)