आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) जल्द ही बिजनेस और जॉब फील्ड को बदलने वाला है। 79% कंपनियां मानती हैं कि 2030 तक एआई उनकी कंपनी के रेवेन्यू को बढ़ा देगा। वहीं, सिर्फ 24% के पास यह स्पष्ट योजना है कि वह रेवेन्यू कहां से आएगा। आईबीएम इंस्टीट्यूट फॉर बिजनेस वैल्यू और ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स की स्टडी में 33 देशों और 20 इंडस्ट्री के 2,007 टॉप अधिकारियों का सर्वे किया गया। रिपोर्ट में 2030 तक एआई के उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद जताई, वहीं दूसरी ओर नकारात्मक पक्ष को लेकर कुछ चेतावनियां भी दी हैं।
