सीकर में उल्लू बेचने के नाम पर एक ही आदमी को दो बार ठगा गया। जिससे गैंग ने 2.30 लाख रुपए ठग लिए। अब पीड़ित ने पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया है। झीगर छोटी निवासी प्रमोद कुमार सेवदा ने दादिया पुलिस थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि 29 दिसंबर 2025 को उनके पास कुड़ली निवासी राजू बावरी का कॉल आया। जिसने प्रमोद कुमार को उल्लू खोजने की बात कही। राजू ने प्रमोद को कहा कि वह उल्लू ढूंढ कर देगा तो 5 लाख रुपए दूंगा। इसके बाद राजू ने प्रमोद को अपने नंबर दे दिए और फिर हर दूसरे दिन कॉल करके पूछता कि उल्लू देखा क्या। एक दिन राजू ने प्रमोद को कॉल करके कहा कि मेरे दोस्त ने उल्लू पकड़ लिया है जो उदयपुरवाटी के पास गांव का है। जिसका नाम सुरेंद्र गुर्जर है और वह उल्लू के 6 लाख रुपए मांग रहा है। आप जयपुर वाली पार्टी से बात करो,जयपुर वाली पार्टी से प्रमोद ने बात करी तो उसने अपना नाम शर्मा जी बताया और कहा कि हम 50 लाख रुपए दे देंगे। माल डील करके लाओ कहीं से, दिल्ली की पार्टी लेने के लिए आई हुई है,आप डील करके हमें बुलाओ। राजू ने प्रमोद,सुरेंद्र गुर्जर और शर्माजी को गोरिया वाले पुलिया के पास बुलाया। फिर सुरेंद्र गुर्जर को उल्लू दिखाने को कहा। जब सुरेंद्र गुर्जर ने उल्लू दिखाया तो शर्मा जी ने जोर से कहा कि हम 48 लाख दे देंगे। तब सुरेंद्र गुर्जर ने कहा कि आप इसके 48 लाख ले रहे हो और हमें 5 लाख दे रहे हो। ऐसे में उसे दिन डील नहीं हुई। दो-तीन दिन बाद राजू प्रमोद के पास आया और कहा कि 6 लाख रुपए में डील हुई है। 2 लाख रुपए की व्यवस्था तुम करो और 1 लाख मैं बनाता हूं। फिर सुरेंद्र गुर्जर ने कहा कि तुम दो आदमी आओगे ज्यादा नहीं। मैं अपनी पत्नी को साथ लेकर गुंगारा मोड पर आऊंगा।। उसके बाद राजू और प्रमोद गुंगारा मोड पर पहुंच गए। उसके बाद प्रमोद तो दूर खड़ा हो गया और राजू ने सुरेंद्र गुर्जर को रुपए देने के बाद उल्लू को उड़ा दिया। फिर राजू ने प्रमोद को कहा कि मेरे हाथ से छूट गया,तुम दुखी मत हो। मैं खुद उल्लू को पकड़ लूंगा। करीब दो दिन बाद प्रमोद के पास मुकेश मीणा का कॉल आया जिसने कहा कि माल लेना है क्या,3 लाख रुपए लगेंगे। सौदा होने पर रुपए देने की बात कही। इसके बाद पिपराली और श्यामपुरा के बीच बिना नंबर की बाइक पर दो लोग आए। और एक गाड़ी थी जिसमें 5-6 लोग बैठे हुए थे। प्रमोद ने बाइक सवार दोनों को 30 हजार रुपए दे दिए। दोनों ने कहा कि थैला बाइक के पीछे बंधा हुआ है उसमें ही उल्लू है। इसके बाद बाइक सवार दोनों लोग वहां से फरार हो गए। वहीं गाड़ी दूर खड़ी हुई थी। प्रमोद की रिपोर्ट पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इस तरह की ठगी की यह खबर बह पढ़ें : बाइक बेचने का ऐड सोशल मीडिया पर डालकर फंसा किसान:उल्लू दिलवाने के नाम पर महिला ने ठगा, कहा- डॉक्टर इनके 15 लाख रुपए तक देते सीकर में उल्लू दिलवाने के नाम पर 6 लाख रुपए ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में मास्टरमाइंड महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं, महिला के पति और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों ने पीड़ित किसान विक्रम (32) को एक फेसबुक पोस्ट के जरिए झांसे में लिया। घटना सदर थाना इलाके की है।(पूरी खबर पढ़ें)
