भरतपुर में विधानसभा चुनावों के बाद से जिला प्रमुख का पद खाली है। पहले जगत सिंह जिला प्रमुख पद पर थे। विधायक बनने के बाद उन्होंने जिला प्रमुख पद से इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद डेढ़ साल केस लड़ने के बाद आज उप जिला प्रमुख प्रियंका गुर्जर जिला प्रमुख का पदभार ग्रहण करने के लिए कलेक्टर के पास पहुंची। तब उन्हें बताया की जिला परिषद के सीओ नहीं हैं। इसके अलावा पदभार ग्रहण करने के लिए सरकार से राय मांगेंगे। 2 साल से जिला प्रमुख का पद खाली उप जिला प्रमुख प्रियंका गुर्जर ने बताया कि पिछले 2 साल से जिला प्रमुख का पद खाली है। नियमानुसार जब जिला प्रमुख अपने पद पर नहीं रहता तो, उसका पद उप जिला प्रमुख को दिया जाता है। सरकार की हठधर्मिता के कारण पिछले डेढ़ साल से जिला प्रमुख का पद खाली है। इसका नुकसान ग्रामीण लोगों को भुगतना पड़ रहा है। हमारी सारी योजनाएं सरकार की योजनाओं के आधार पर ग्रामीण क्षेत्रों का विकास करना वह सब चौपट हो गया। सीओ और कलेक्टर ऑफिस के लगाने पड़े चक्कर उसके बाद भी सरकार ने जब चार्ज नहीं दिया तो, हम कोर्ट की शरण में गए। आज हाईकोर्ट के आदेश अनुसार जब कार्य ग्रहण करने आये तो, हमें कभी सीओ ऑफिस तो, कभी कलेक्टर ऑफिस में चक्कर लगाने पड़े। हमें किसी प्रकार का आश्वासन नहीं दिया गया और न ही हमें जिला प्रमुख का पदभार ग्रहण करवाया गया। पदभार ग्रहण करने में सरकार से राय मांगेंगे कलेक्टर कमर चौधरी से मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि हम सरकार से जानकारी लेंगे। सरकार से राय मांगेंगे। हमें निश्चित रूप से सरकार की नीयत में खोट लग रही है। यह सभी को पता था कि आज जिला प्रमुख का केस फाइनल हुआ आज वह पदभार ग्रहण करने आ सकते हैं। फिर भी आज सीओ किसी राजकार्य से बाहर चले गए।