Rajasthan Shocking Crime: संकट के समय रुपए देकर जिस दोस्त ने मदद की, संकट से उबारा…. उसी ने पूरे दोस्त के पूरे परिवार को कत्ल कर दिया, वह भी बड़ी ही बेरहमी से ताकि पंद्रह लाख रुपए की उधारी नहीं चुकानी पड़ी। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा और चार साल तक कोर्ट में टा्रयल चले, अब कोर्ट ने सबूतों के आधार पर एक आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। मामला बेहद ही हैरान करने वाला रहा है। घटना राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में चार साल पहले की है।
