उदयपुर की रीमी कोठारी सीए फाइनल में शहर में टॉपर बनी हैं। उनकी फर्स्ट रैंक आई है। आईसीएआई की ओर से सितंबर 2025 में आयोजित सीए फाइनल, इंटरमीडिएट एवं फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम सोमवार को घोषित हुए। सीए फाइनल परीक्षा में 361 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया, जिनमें से 102 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें से 26 स्टूडेंट्स ने दोनों ग्रुप, 54 ने पहला ग्रुप तथा 22 ने दूसरा ग्रुप सफलतापूर्वक पास किया। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में 412 स्टूडेंट्स शामिल
सीए फाइनल परीक्षा में 361 स्टूडेंट्स उपस्थित हुए, जिनमें से 102 विद्यार्थी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। इनमें से 26 स्टूडेंट्स ने दोनों ग्रुप, 54 ने पहला ग्रुप तथा 22 ने दूसरा ग्रुप सफलतापूर्वक पास किया। इसी प्रकार सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 412 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिसमें से 30 स्टूडेंट्स ने दोनों ग्रुप, 16 ने प्रथम ग्रुप और 56 ने द्वितीय ग्रुप पास किया है। सीए फाउंडेशन परीक्षा में कुल 466 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें से 108 परीक्षा में सफल रहे। टेस्ट सीरीज व प्रोफेशनल वातावरण से सफलता
उदयपुर शाखा अध्यक्ष सीए राहुल माहेश्वरी ने बताया- आईसीएआई उदयपुर शाखा की ओर से समय-समय पर आयोजित मार्गदर्शन सत्रों, टेस्ट सीरीज व प्रोफेशनल वातावरण ने भी छात्रों की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। तीनों फॉर्मेट में बच्चों ने काफी सफलता हासिल की है। सिकासा अध्यक्ष सीए कपिल कुमार जोशी ने बताया- सीए फाउंडेशन परीक्षा में 466 स्टूडेंट्स शामिल हुए, जिनमें से 108 विद्यार्थी परीक्षा में सफल रहे। सीए फाइनल में शहर के टॉपर्स : रीमी कोठारी प्रथम रैंक, सोमिल जैन द्वितीय रैंक, प्रांजल जैन तृतीय रैंक, निहित त्रिवेदी चौथी रैंक, आयुष शर्मा पांचवी रैंक हासिल की। सीए इंटरमीडिएट में शहर के टॉपर्स : मोहित जोशी प्रथम रैंक, मंथन भंसाली द्वितीय रैंक, उज्ज्वल चतुर्वेदी तृतीय रैंक, ललित नारायणी चौथी रैंक, रचित झुथावत ने पांचवी रैंक हासिल की। सीए फाउंडेशन में शहर के टॉपर्स : कृषि चौधरी प्रथम रैंक, वीरेन जैन द्वितीय रैंक तथा कल्पेश छाजेड़ तृतीय स्थान पर रहे।