उदयपुर में टूरिस्ट की सुरक्षा के उद्देश्य से उदयपुर पुलिस ने आज रानी रोड पर राजीव गांधी पार्क के पास नए टूरिस्ट बूथ का आगाज किया। उदयपुर एसपी डॉ अमृता दुहन ने इसका उदघाटन किया। इस अवसर पर एएसपी उमेश ओझा, डीएसपी राजेश यादव और डीएसपी छवि शर्मा मौजूद थे। एसपी ने कहा कि रानी रोड पर बहुत ज्यादा भीड रहती है। देश विदेश से यहां टूरिस्ट आते हैं और एन्जॉय करते हैं। ऐसे में अगर टूरिस्ट को किसी तरह की दिक्कत हो तो वे तुरंत पुलिस से सम्पर्क कर सकते हैं। हालांकि इस रोड पर पुलिस राउंड करती है और कालिका टीम पेट्रोलिंग करती हैं लेकिन अब स्थाई रूप से टूरिस्ट पुलिस का बूथ स्थापित कर दिया है। ये है टूरिस्ट पुलिस हेल्पलाइन
किसी भी तरह सहायता के लिए टूरिस्ट पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। इनमें कंट्रोल नंबर 0294-2414600, टूरिस्ट पुलिस नंबर 0294-2425242 और हेल्पलाइन नंबर 7300059984 पर कॉल कर सकते हैं। अभी इन जगह तैनात रहता है जाब्ता
वर्तमान में उदयपुर शहर के प्रमुख टूरिस्ट स्थलों जैसे गुलाबबाग, दूधतलाई, सहेलियों की बाड़ी, फतहसागर, सुखाड़िया सर्कल पर टूरिस्ट पुलिस का जाब्ता मुस्तैद रहता है। साथ ही प्रमुख टूरिस्ट स्थलों पर 24 टूरिस्ट पेट्रोलिंग टीम गश्त करती है। रानी रोड और राजीव गांधी पार्क के पास टूरिस्ट की बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस नए बूथ की शुरुआत की गई है। ताकि वहां होने वाली समस्या का तुरंत समाधान किया जा सके।
