उदयपुर के कुराबड़ इलाके में रविवार को लगातार दूसरे दिन लेपर्ड की दहशत रही। लेपर्ड रिहायशी इलाके में एक घर में जा घुसा, इसके बाद एक बुजुर्ग ने कमरे का बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने 4 घंटे बाद लेपर्ड को ट्रैंकुलाइज किया गया। बेहोश लेपर्ड को पिंजरे में डालकर टीम उसे उदयपुर ले गई। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें लेपर्ड खेतों की ओर से रिहायशी इलाके में घूमता हुआ दिख रहा है। मामला कुराबड़ क्षेत्र के वसु पंचायत के रूणिचा गांव का है अब देखिए, लेपर्ड मूवमेंट से जुड़ी PHOTOS.. 6:30 बजे लेपर्ड फिर बाड़े में आया
ग्रामीण केसर सिंह ने बताया कि कल देर रात करीब 2 बजे भी लेपर्ड बस्ती में बने बाड़े में आया था और पशुओं पर हमले की कोशिश की, लेकिन लोगों के चिल्लाने पर भाग गया। आज सुबह करीब 6:30 बजे लेपर्ड फिर उसी बाड़े में शिकार के लिए आ रहा था। वह सीधी खेतों की तरफ से आया और बाड़े की तरफ लोगों की आवाज सुनकर कच्चे घर की ओर चला गया। लेपर्ड को कमरे में बंद किया
ग्रामीण केसर सिंह ने बताया- यह कच्चा घर बुजुर्ग भंवरलाल मीणा का था। लेपर्ड कच्चे घर में घुसा और काफी देर तक खाट पर बैठा रहा। इस दौरान भंवरलाल मीणा बाहर ही था। उसने हिम्मत दिखाते हुए कच्चे कमरे के गेट को बंद कर दिया। भंवरलाल कच्चे मकान के पास में ही बने पक्के कमरे में रहता है। इस बस्ती में 24 मकान हैं, जिनके घरों के पास में ही बाड़े बने हुए हैं। बेमला में मां-बेटे पर किया था अटैक
इससे पहले कल भी इस क्षेत्र के बेमला में लेपर्ड एक घर में आ गया था और एक मां-बेटे पर हमला भी किया। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद उसे रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया था। कल भी जब महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो लेपर्ड वहां से एक कमरे में घुस गया। महिला ने बाहर से गेट बंद कर दिया था। करीब 3 घंटे बाद लेपर्ड गेट तोड़कर भाग गया। महिला का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और करीब 500 मीटर तक लेपर्ड का पीछा किया। इस पर लेपर्ड एक पोल्ट्री फार्म में घुस गया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने उसे बाहर निकाला। इनुपट – यशवंत सालवी, कुराबड़। ——– लेपर्ड से जुड़ी ये खबर भी पढ़िए… घर में घुसकर लेपर्ड ने मां-बेटे पर किया हमला:महिला चिल्लाई तो कमरे में भागा; गेट बंद किया तो तोड़कर बाहर निकला उदयपुर में लेपर्ड ने घर में घुसकर महिला और उसके 3 साल के बेटे पर हमला कर दिया। महिला जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो लेपर्ड एक कमरे में घुस गया। इस पर महिला ने बाहर से गेट बंद कर दिया। पढ़ें पूरी खबर