भारत घूमने आई ऑस्ट्रेलिया की युवती से उदयपुर में छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। युवती ऑटो में बार में गई थी, जहां ड्राइवर ने उसके साथ बदसलूकी की। पुलिस ने ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। मामला अंबामाता थाना इलाके का है। पुलिस के अनुसार- ऑटो ड्राइवर खांजीपीर निवासी (38) तौसिफ अली को पकड़ा गया है। पूछताछ में उसने कहा कि शराब के नशे में गलती हो गई। दो दिन पहले उदयपुर घूमने आई थी
ऑस्ट्रेलियन युवती जनवरी के पहले सप्ताह में टूरिस्ट वीजा पर भारत यात्रा पर आई थी। देश के अलग-अलग हिस्सों में करीब एक सप्ताह बिताने के बाद 15 जनवरी को उदयपुर पहुंची थी। शहर घूमने के लिए उसने एक ऑटो किराए पर लिया था। शाम को वह सुखाड़िया सर्कल क्षेत्र स्थित एक बार में पहुंची थी। बार में ऑटो ड्राइवर ने नशे की हालत युवती से बदसलूकी की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले
अचानक हुई इस घटना से विदेशी युवती बुरी तरह डर गई और होटल लौट गई। इसके बाद 16 जनवरी को युवती ने हिम्मत जुटाकर अंबामाता थाने में मामला दर्ज करवाया। विदेशी टूरिस्ट से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में टीम गठित की। पुलिस ने शनिवार को आरोपी ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया। घटना स्थल से सीसीटीवी फुटेज भी जुटाए गए हैं। ये खबर भी पढ़िए एड शूट करने उदयपुर आई फ्रांस की टूरिस्ट से रेप:कैफे में पार्टी के बाद आरोपी बहला-फुसलाकर ले गया, युवती अस्पताल में भर्ती उदयपुर में एड शूट करने आई फ्रांस की टूरिस्ट के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात से पहले कैफे में युवती के साथ पार्टी भी की। इसके बाद आरोपी टूरिस्ट को बहला-फुसलाकर अपने मकान पर ले गया। यहां उसके साथ घिनौनी वारदात हुई। (पढ़ें पूरी खबर)
