उदयपुर के नाई थाने के सीआई और एक हेड कॉन्स्टेबल को एसपी ने लाइन हाजिर कर दिया। दोनों के खिलाफ एक केस में लापरवाही बरतने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच कराई गई तो वह सही पाई गई, जिसके बाद दोनों को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी योगेश गोयल ने बताया कि शहर के पास नाई थाने के सीआई लीलाराम और हेड कॉन्स्टेबल ललित कुमार की एक मामले में शिकायत मिली थी। जब शिकायत की जांच कराई गई तो वह जांच में सही पाई गई। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। सीआई लीलाराम और हेड कॉन्स्टेबल ललित कुमार को लाइन हाजिर किया गया है। लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त एसपी ने बताया कि सीआई लीलाराम और हेड कॉन्स्टेबल ललित कुमार को एक केस की जांच सौंपी गई थी, जिसमें उन्होंने लापरवाही पूर्वक काम किया था, फिलहाल दोनों के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। एसपी ने यह भी कहा कि किसी भी मामले में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।