मुंबई से जयपुर आ रही फ्लाइट में एक पैसेंजर सिगरेट पीने लगा। क्रू मेंबर्स ने पैसेंजर को टोका तो उसने हंगामा कर दिया। पैसेंजर ने क्रू मेंबर के साथ दुर्व्यवहार कर आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचने के बाद पुलिस ने पैसेंजर को हिरासत में ले लिया। क्रू मेंबर ने उसके खिलाफ एयरपोर्ट थाने में लिखित शिकायत दी है। मामला मंगलवार सुबह स्पाइसजेट एयरलाइंस की फ्लाइट SG-920 का है। इस फ्लाइट ने सुबह 9:30 बजे मुंबई से जयपुर के लिए उड़ान भरी थी। टेकऑफ के साथ ही पैसेंजर ने फ्लाइट के अंदर सिगरेट जलाने की कोशिश की। क्रू मेंबर ने स्थिति को संभालते हुए दूसरे पैसेंजर्स की सुरक्षा सुनिश्चित की। फ्लाइट सुबह करीब 11:35 मिनट पर जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड हुई। यहां भी पैसेंजर का हंगामा जारी रहा। अराइवल एरिया में भी उसने जमकर अभद्रता की। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद एयरलाइन स्टाफ ने इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। एयरपोर्ट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पैसेंजर को हिरासत में ले लिया। SHO (एयरपोर्ट) रूप नारायण ने बताया- एयरपोर्ट प्रशासन की ओर से एक व्यक्ति को सौंपा गया। मामले की जांच कर रहे हैं। बता दें कि फ्लाइट में उड़ान के दौरान नियमों के तहत धूम्रपान की कोशिश और क्रू के साथ दुर्व्यवहार को गंभीर उल्लंघन माना जाता है। ऐसे मामलों में आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। दिल्ली की एक फ्लाइट जयपुर डायवर्ट हुई उधर, दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंजेशन के चलते मंगलवार को एक फ्लाइट की लैंडिंग नहीं हो सकी। इसके बाद उसे जयपुर डायवर्ट करना पड़ा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-1224 पटना से दिल्ली जा रही थी। दिल्ली एयरपोर्ट पर अधिक ट्रैफिक के कारण विमान को लैंडिंग क्लीयरेंस नहीं मिल पाया। एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने फ्लाइट को जयपुर भेजने के निर्देश दिए। फ्लाइट दोपहर 12:40 बजे जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुई। … ये भी पढ़ें… उड़ते विमान में सिगरेट पी रहा था पैसेंजर, गिरफ्तार:स्टाफ ने टॉयलेट से पकड़ा तो विरोध करने लगा, बेंगलुरु से जयपुर आ रही थी फ्लाइट बेंगलुरु से जयपुर आ रही फ्लाइट में एक यात्री सिगरेट पीते पकड़ा गया। एअर इंडिया स्टाफ को फ्लाइट के टॉयलेट से गंध आने पर शक हुआ। जांच के दौरान पैसेंजर टॉयलेट में सिगरेट पीते मिला। (पूरी खबर पढ़ें) जयपुर एयरपोर्ट पर 6 घंटे फ्लाइट लेट, पैसेंजर्स का हंगामा:स्पाइसजेट एयरलाइंस की मुंबई की फ्लाइट के यात्री बोले- ठंड में भूखे-प्यासे रखा जयपुर एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-651 करीब 6 घंटे लेट हो गई। फ्लाइट का समय अचानक बदले जाने से नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर जमकर विरोध किया और एयरलाइंस पर मनमानी के आरोप लगाए। (पूरी खबर पढ़ें)