उज्जैन में वंदे भारत ट्रेन पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे कई कोचों के शीशे टूट गए. घटना हरिफाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास हुई. ट्रेन में सवार यात्री घबरा गए. आरपीएफ ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है. घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई.
