भारत में डिजिटल कॉमर्स एक सुदृढ़ और मजबूत शासन प्रणाली पर आधारित है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म विक्रेताओं के व्यवहार को आकार देने, अनुपालन बढ़ाने और पूरी वैल्यू चेन में विश्वास स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऑन-बोर्डिंग से लेकर उत्पाद वितरण तक, प्रत्येक चरण शासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का अवसर प्रदान करता है। डिजिटल अर्थव्यवस्था में लाखों विक्रेता शामिल हैं, और ये प्लेटफॉर्म हर स्तर पर अनुपालन सुनिश्चित करके जवाबदेह व्यापार को संभव बना रहे हैं। फ्लिपकार्ट के एसवीपी एवं हेड ऑफ मार्केटप्लेस, साकेत चौधरी के अनुसार, डिजिटल कॉमर्स का भविष्य एक ऐसे परिवेश के निर्माण पर निर्भर करता है, जहाँ प्रौद्योगिकी और विश्वास मिलकर प्रत्येक विक्रेता को सशक्त और जवाबदेह बनाते हैं। केवाईसी, जीएसटी सत्यापन और उत्पाद लिस्टिंग जैसे कार्य अब एआई टूल्स की मदद से तेजी से पूरे होते हैं डिजिटल ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया में उल्लेखनीय परिवर्तन आया है, जिससे अनुपालन के लिए एक स्पष्ट आधार स्थापित हुआ है। केवाईसी, जीएसटी सत्यापन और उत्पाद लिस्टिंग जैसे कार्य अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल्स की मदद से तेजी से पूरे होते हैं। यह सुविधा छोटे और मध्यम उद्यमों (एसएमई) के लिए विशेष रूप से सहायक है, क्योंकि यह प्रक्रिया शुरुआत से ही नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करती है। ईवाई की एल्डी 2025 रिपोर्ट के अनुसार, भारत के रिटेल और ई-कॉमर्स सेक्टर में जनरेटिव एआई के उपयोग से ग्राहक जुड़ाव, उत्पाद विकास और परिचालन दक्षता में नवाचार के माध्यम से वर्ष 2030 तक उत्पादकता में 35 से 37 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान है। यह उन नए विक्रेताओं और एमएसएमई के लिए महत्वपूर्ण है जिनके पास पारंपरिक अनुपालन बुनियादी ढांचा नहीं है। विक्रेताओं द्वारा अनुपालन में वृद्धि सहयोगात्मक ढांचे सरकारी संस्थाओं, औद्योगिक संगठनों और डिजिटल प्लेटफॉर्म के बीच संपर्क स्थापित कर रहे हैं, जिससे विक्रेताओं द्वारा अनुपालन में वृद्धि हो रही है। ‘डिजिटल इंडिया’ जैसे अभियान इंटरऑपरेबिलिटी को बढ़ावा दे रहे हैं और एक पारदर्शी तथा मानकीकृत विक्रेता परिवेश स्थापित कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्थानीय कर नियमों, उपभोक्ता संरक्षण और डेटा गवर्नेंस पर स्थानीय सामग्री और प्रासंगिक सहयोग के साथ प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। ये पहलें विशेष रूप से टियर 2 और टियर 3 बाजारों में बदलाव ला रही हैं, जहाँ कई विक्रेताओं को व्यावहारिक मार्गदर्शन की आवश्यकता होती है। टेक-इनेबल्ड लॉजिस्टिक्सः करता है अनुपालन का चक्र पूर्ण लॉजिस्टिक्स इन्फ्रास्ट्रक्चर सर्विस लेवल के एग्रीमेंट्स, रिटर्न पॉलिसी और टैक्स डॉक्यूमेंटेशन के साथ अनुपालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। प्रोडक्टिव एनालिटिक्स, आईओटी और ऑटोमेटेड समाधानपूर्ति से विक्रेताओं को अपने नियामक दायित्व पूरे करने में मदद मिल रही है। डेलॉयट की इंडिया ई-कॉमर्स आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार लॉजिस्टिक्स की लागत जीडीपी की लगभग 14 प्रतिशत है। परिवहन मैनेजमेंट सिस्टम्स और ग्लोबल ट्रेड मैनेजमेंट जैसी टेक्नोलॉजी से ऑपरेशंस को स्ट्रीमलाईन करने, लागत पर नियंत्रण पाने और चुस्त लॉजिस्टिक्स सुनिश्चित करने में रणनीतिक मदद मिल रही है। टियर 2 और टियर 3 शहरों में स्मार्ट लॉजिस्टिक्स विक्रेताओं की पहुंच और अनुपालन बढ़ाने में सहयोग कर रहे हैं। अनुपालन से मिल रही है रणनीतिक मदद भारत में विक्रेताओं द्वारा अनुपालन उनके विकास, विश्वास और बाजार के विस्तार में रणनीतिक सहयोग दे रहा है। सरल ऑनबोर्डिंग, अनुपालन के सशक्त ज्ञान और मजबूत टेक्नोलॉजी इन्फ्रास्ट्रक्चर से डिजिटल अर्थव्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही आ रही है। नीति, टेक्नोलॉजी और प्लेटफॉर्म इनोवेशन विक्रेताओं को सशक्त बनाने और जवाबदेह कॉमर्स के अगले अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं।