जयपुर। हिंद महासागर में ईरानी युद्धपोत IRIS Dena पर अमरीकी हमले के बाद भारत की कूटनीतिक प्रतिक्रिया को लेकर देश में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाते हुए इसे भारत की रणनीतिक छवि से जुड़ा मुद्दा बताया है।
