पंजाब को ईज ऑफ डूइंग बिजनेस रैंकिंग में टॉप अचीवर राज्य घोषित किया है। यह रैंकिंग वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) द्वारा जारी की गई। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने पंजाब के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि पंजाब ने बिजनेस रिफॉर्म्स एक्शन प्लान (BRAP) 2024 के तहत देशभर में सर्वाधिक 5 प्रमुख सुधार क्षेत्रों में शानदार उपलब्धि हासिल की है। संजीव अरोड़ा ने कहा- उद्योग-अनुकूल नीतियों का नतीजा पंजाब के इंडस्ट्री मिनिस्टर संजीव अरोड़ा ने कहा कि यह राज्य सरकार की उद्योग-अनुकूल नीतियों और सतत सुधारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अरोड़ा ने कहा कि इससे राज्य में इंवेस्टमेंट बढ़ेगा क्योंकि उद्यमी वहीं पर उद्योग लगाना चाहता है जहां पर सुविधाएं ज्यादा मिलती हैं। इन प्रमुख सुधार क्षेत्रों में पंजाब ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में गोल्ड अवॉर्ड भी मिला पंजाब को राष्ट्रीय “वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP)” पुरस्कार 2024 में गोल्ड अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। यह सम्मान 14 जुलाई 2025 को पीयूष गोयल द्वारा प्रदान किया गया था। मंत्री अरोड़ा ने बताया कि पंजाब में लगातार कारोबार की सुविधाएं बढ़ रही हैं कारोबार को बढ़ावा दिया जा रहा है। पंजाब में निवेशकों को वीवीआईपी माना जाता: संजीव अरोड़ा संजीव अरोड़ा ने कहा कि पंजाब वह राज्य है जहां हर इन्वेस्टर को वीवीआईपी माना जाता है। राइट टू बिजनेस (RTB) एक्ट के तहत कई उद्योगों को 5 से 18 दिनों में सभी तरह की अनुमतियां दी जाती है। जबकि इन्वेस्ट पंजाब की 45-दिवसीय सेवा गारंटी है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व के कारण पंजाब तरक्की की तरफ बढ़ रहा है। इंवेस्टर्स को देंगे हर सुविधा मंत्री ने कहा उद्योगों और सरकार के बीच मजबूत साझेदारी के लिए, पंजाब सरकार ने विभिन्न जिलों में कई स्टेकहोल्डर एंगेजमेंट वर्कशॉप्स आयोजित की हैं। इन सत्रों का उद्देश्य है सुधारों के प्रति उद्योग जगत में जागरूकता बढ़ाना और विशेष रूप से एमएसएमई से प्रतिक्रिया प्राप्त कर सेवा वितरण को और बेहतर बनाना।