Infinity Infoway Share: स्टॉक एक्सचेंजों पर आज बुधवार को एक शेयर की जबरदस्त लिस्टिंग हुई है। इस शेयर ने आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों की रकम को एक ही दिन में दोगुना कर दिया है। यह इनफिनिटी इन्फोवे का शेयर है। इस शेयर की आज बीएसई पर जबरदस्त लिस्टिंग हुई है। आईपीओ में शेयर का प्राइस 155 रुपये था। आज यह शेयर 90 फीसदी प्रीमियम के साथ 294.50 रुपये पर लिस्ट हुआ है।