Irfan Pathan on Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी इस समय जबरदस्त फॉर्म में हैं। उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है और हर पारी के साथ भारतीय टीम में उनके चयन की मांग भी जोर पकड़ रही है। बीसीसीआई उन्हें भारतीय टीम में बुलाए, इसके लिए उन्‍हें और क्या करना होगा? यह बात समझ से परे है। उन्होंने कई पैमानों पर खुद को साबित किया है। वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय हैं, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में शतक जड़े हैं और अंडर-19 वर्ल्‍ड कप भी जीता है और यह सब उन्होंने सिर्फ एक साल के भीतर हासिल किया है।