पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी इलेक्शन इयर में संगठन को मजबूत करने में जुट गई। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वाड़िं ने 10 जिलों की कार्यकारिणी के पदाधिकारियों और 94 ब्लॉकों के अध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने आठ जिलों के प्रधानों की घोषणा करीब एक साल पहले कर दी थी लेकिन अन्य पदाधिकारियों की नियुक्ति नहीं की थी। पार्टी ने अब नवा शहर, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर देहाती, बठिंडा अर्बन, मोहाली, गुरदासपुर, रोपड़ व खन्ना की कार्यकारिणियों का गठन किया है। कार्यकारी में उपप्रधान से लेकर सदस्यों तक की नियुक्ति की गई है। हर जिले की कार्यकारिणी में 45 से 55 सदस्यों को शामिल किया गया है। वहीं 119 में से 95 ब्लाॅकों के प्रधानों की भी घोषणा की गई है। पार्टी प्रधान राजा वड़िंग ने सभी पदाधिकारियों को कहा है कि वो अपने-अपने जिलों व ब्लॉकों में पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करें। अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़कर विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी की जीत सुनिश्चित करें। जिला प्रधानों को भेजी पदाधिकारियों की सूचियां पार्टी के प्रदेश महासचिव कैप्टन संदीप संधू ने बताया कि प्रदेश प्रधान ने जिन पदाधिकारियों को नियुक्त किया है उनकी सूचियां संबंधित जिला प्रधानों को भेज दी हैं। जिला प्रधान नई टीम के साथ मिलकर आगे काम करेंगे। लुधियाना जिले में चुने गए 15 ब्लॉक प्रधान पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक प्रधानों की सूची जारी की। जिसमें लुधियाना के 15 ब्लॉक प्रधानों के नाम शामिल हैं। आत्मा नगर के लखबीर सिंह, लुधियाना सेंट्रल के विपन अरोड़ा, लुधियाना सेंट्रल के सरबजीत सिंह, लुधियाना ईस्ट के हरमिंदर सिंह (मोनू खिंडा), लुधियाना ईस्ट के संजीव कुमार शर्मा, साहनेवाल के बलवीर सिंह गिल, साहनेवाल के ताज परविंदर सिंह सोनू, गिल (एससी) के बादशाह एस देओल (सरपंच लाधोवाल), गिल (एससी) के मनजिंदर सिंह नोनी, रायकोट के हरप्रीत सिंह बोपाराय, रायकोट के रविंदर सरपंच अब्बूवाल, पायल के गुरविंदर सिंह गिल, और पायल के गुरमेल सिंह को ब्लॉक प्रधान चुना गया। जिला प्रधान संजय तलवाड़ ने बताया कि पूरी टीम एक जुट होकर अपने अपने ब्लॉक में आज से ही काम करने लगी है।
