जोधपुर शहर में दैनिक भास्कर की ओर से “सोलर एवं ईवी एक्सपो 2026” का आयोजन किया जा रहा है। यह एक्सपो 12 अप्रैल तक गांधी मैदान,सरदारपुरा में होगा। इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य आमजन को इलेक्ट्रिक वाहनों और सौर ऊर्जा से जुड़े आधुनिक विकल्पों के प्रति जागरूक करना है। एक्सपो के नेक्सा मारुती सूजुकी ओरिक मोटर के जोधपुर रीजन के जीएम विष्णु दाधिच ने बताया कि ईवी पर्यावरण के अनुकूल है। लोगों में इसको लेकर उत्साह है और इसका मार्केट शेयर लगातर बढ़ रहा है। ईवी का चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर भी बढ़ रहा है। एक बार रिचार्ज पर 550 किमी चलेगी गाड़ी आर्थिक रूप से देखा जाए तो पेट्रोल की गाड़ी में एवरेज लगभग 4 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से आता है। वहीं ईवी में यह लगभग 1.25 प्रति किमी पड़ता है। यानि लगभग ईवी पेट्रोल गाड़ी से तीन गुना सस्ती पड़ती है। ऐसे में इससे दोनों तरीके से फायदा है। एक तो लोगों का जेब खर्च कम हो रहा है और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होता है। उन्होंने बताया कि मारुति सुजुकी ने ई विटारा लॉन्च की है। इसमें 61 किलोवाट की बैटरी आती है और 550 किलोमीटर तक चलती है। 35 हजार से टू-व्हीलर शूरू सनसिटी इलेक्ट्रा व्हीकल के ऑनर संकेत गोयल ने बताया कि टू-व्हीलर के मार्केट में ग्राहकों के लिए कई विकल्प मौजूद हैं। टू-व्हीलर अब इतने सस्ते हो गए है कि आम आदमी भी इसे अफोर्ड कर सकता है। उन्होंने बताया कि उनके पास 35 हजार से शुरू होकर 75 हजार की रेंज तक के ईवी टू व्हीलर हैं। यह एक बार चार्ज करने पर 45 किलोमीटर से लेकर 100 किमी तक चल सकते हैं। एक बार बैटरी चार्ज करने में 10 से 15 रुपए का खर्च आता है। ऐसे में यह पट्रोल से चलने वाले टू-व्हीलर से काफी सस्ता पड़ता है। नामी कंपनियां ले रही हिस्सा यहां आने वाले लोग इलेक्ट्रिक वाहनों का टेस्ट ड्राइव भी ले सकते हैं। इस एक्सपो में ऑटो मोबाइल, बैटरी, सोलर, फाइनेंस एवं टेक्नोलॉजी क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से जैनम पावर सॉल्यूशन, इलेक्ट्रेंट एनर्जी, अंश बैटरीज रिटेल, ऑटोप्राइम टाटा, राजू बैटरी एंड सोलर सिस्टम, आरएस एनर्जी, राजस्थान ग्रामीण बैंक, इंका इंश्योरेंस, देवड़ा हुंडई, औरिक मोटर्स (नेक्सा), किआ कुंभट मोटर्स, पीसी भंडारी व्हीकल्स, श्री महेश व्हीकल्स प्रा. लि., हिम्मत जय ऑटोमोटिव, सोलफिट एनर्जी प्रा. लि., हीरो प्रीमिया, धनश्री टीवीएस, हनुमंत ई मोटर्स, सनसिटी इलेक्ट्रा व्हीकल, जिनेश्वर ट्रेडर्स, खाली डोसा, टेक्नो विजन, श्री राम सिक्योरिटीज एवं फ्रेमवर्क्स बाय आकाश नायक, मनी प्रॉपर्टी शामिल हैं। क्यूआर कोड स्कैन कर होगा रजिस्ट्रेशन आयोजकों की ओर से एक्सपो में आने वालों के लिए “एश्योर्ड गिफ्ट” की विशेष व्यवस्था भी की गई है। इच्छुक व्यक्ति क्यूआर कोड स्कैन कर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।