7th Pay Commission : केंद्रीय सरकार ने ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) को बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने 1 जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता (Dearness Allowance) में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। अब GDS को भी केंद्रीय कर्मचारियों के समान दर पर 58% महंगाई भत्ता दिया जाएगा। इस निर्णय से देशभर में कार्यरत लाखों ग्रामीण डाक सेवकों को सीधा फायदा मिलेगा।
