Hanumangarh Ethanol Factory Protest: हनुमानगढ़। टिब्बी तहसील के राठी खेड़ा इथेनॉल फैक्ट्री के खिलाफ आंदोलन के दौरान पथराव व आगजनी की घटना को लेकर दर्ज मामले में संगरिया विधायक एवं श्रीगंगानगर सांसद के खिलाफ सीआइडी सीबी ने जांच शुरू कर दी है। वहीं आगजनी व तोड़फोड़ में हुए नुकसान का पुलिस ने सर्वे कर उसे रिकॉर्ड पर लिया है।
