सेबी ने म्यूचुअल फंड के नियमों में बदलाव किया है। सेबी ने एक सर्कुलर जारी कर म्यूचुअल फंड स्कीम्स के कैटेगराइजेशन के पुराने ढांचे को पूरी तरह बदल दिया है। इस निर्णय का असर इन्वेस्टर्स की निवेश रणनीति पर पड़ेगा। सेबी ने सॉल्यूशन ओरिएंटेड कैटेगरी को पूरी तरह समाप्त कर दिया है। वहीं, टार्गेट बेस्ड इन्वेस्टमेंट के लिए नया लाइफ साइकिल फंड शुरू किया गया है। साथ ही इक्विटी और हाइब्रिड स्कीमों के लिए निवेश की लिमिटेशंस भी नए सिरे से तय कर दी गई हैं।है।
