इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र में गरबा पंडाल में संदिग्ध युवक राजा अमित को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया. युवक ने अपना नाम ‘राहुल’ बताया था. पुलिस ने आईपीसी की धारा 319 के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी बिहार का निवासी है और इंदौर में किराए पर रहकर काम करता है. पुलिस पूछताछ कर उद्देश्य पता लगाने में जुटी है.
