रोहिड़ा के शाह विराजी पनेचंद जी राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल के खेल मैदान में बुधवार को राज्य स्तरीय 69वीं तीरंदाजी प्रतियोगिता संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में छात्राओं ने इंडियन राउंड वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के इंडियन राउंड छात्रा वर्ग के इवेंट आयोजित किए गए, जिसमें कुल 97 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक, संयुक्त संयोजक सचिव अरविंद त्यागी, स्थानीय पीईईओ प्रभाराम, मार्गदर्शन प्रताप सिंह चौहान सहित कई प्रधानाचार्य, व्याख्याता और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बीकानेर से प्रतिनियुक्त निर्णायकों ने भी अपनी भूमिका निभाई। इंडियन राउंड छात्रा वर्ग के परिणाम में बीकानेर की प्रतिभा कंधारा प्रथम, निधि जाट द्वितीय और हर्षिता बिश्नोई तृतीय स्थान पर रही। इसी क्रम में गुरुवार को ऑफिशियल अभ्यास 14 वर्ष इंडियन राउंड ओलिंपिक छात्र/छात्रा कल समय विभाग सत्रानुसार संपन्न करवाए जाएंगे l स्थानीय पीईईओ-सह संयुक्त संचालन सचिव प्रभाराम के मार्गनिर्देशन में सम्पूर्ण खेल प्रतियोगिता सुचारू संचालित की जा रही है l अग्रिम राउंड के लिए सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीl