डीजीसीए के इंडिगो की फ्लाइट्स के संचालन में 10 फीसदी कटौती करने के आदेशों का असर जयपुर एयरपोर्ट पर भी देखने को मिल रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि जयपुर से इंडिगो एयरलाइन ने 4 फ्लाइट्स की कटौती की है। दरअसल करीब 10 दिन पहले से इंडिगो की फ्लाइट्स पर असर देखने को मिला था। इस दौरान देशभर में इंडिगो फ्लाइट्स का संचालन बाधित हो गया था। जयपुर एयरपोर्ट पर भी रोजाना 15 से 25 फ्लाइट्स तक रद्द हुई थी। सोमवार से फ्लाइट रद्द की संख्या में कमी आई थी, लेकिन अब इंडिगो ने शेड्यूल में 4 फ्लाइट्स के संचालन की कटौती की है। हालांकि जयपुर एयरपोर्ट से जुड़े सूत्रों ने दावा किया है कि यह कटौती स्थाई तौर पर नहीं की गई है। आगामी दिनों में स्थिति सुधरने पर फ्लाइट संचालन फिर से बढ़ सकता है। अभी जयपुर एयरपोर्ट से रोज औसतन 75 फ्लाइट संचालित होती हैं। इनमें से 46 फ्लाइट अकेले इंडिगो एयरलाइन की संचालित होती हैं। 4 फ्लाइट की शेड्यूल में कटौती किए जाने से जयपुर एयरपोर्ट से इंडिगो की रोजाना 42 फ्लाइट संचालित होंगी। ये नई मुसीबत; चार शहरों की फ्लाइट कटौती
